गिद्धौर: जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, अबुवा आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित