निज़ामाबाद: सरायमीर पुलिस ने 24 घंटे में गोवध मामले का किया खुलासा, आरोपी घायल
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) गांव में कुँवर नदी के किनारे खेत में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।