चकरनगर: विद्युतपोल में उतरा करंट, डेढ़ लाख की भैंस की दर्दनाक मौत, जंजीर पकड़े युवक को भी लगा करंट, अस्पताल में उपचार जारी
गांव निवासी पशुपालक गोविंद सिंह यादव का 24 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भैंस को छाया में बांधने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान घर के समीप लगे विद्युत पोल की खेंच में उतरे करंट की चपेट में भैंस आ गई। हरेंद्र उस समय भैंस की जंजीर पकड़े हुए था, जिससे उसे भी करंट का जोरदार झटका लगा। भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।