तरहसी: तरहसी के दिलीप दांगी से रांची रिम्स में मिलीं भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, 14 अगस्त को कारीमाटी में लुटेरों ने मारी थी गोली
Tarhasi, Palamu | Aug 21, 2024 तरहसी के दिलीप दांगी से रांची रिम्स में झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता मिली। हाल चाल लिया। बता दे कि पलामू के पांकी और लातेहार के हेरहंज के सीमावर्ती कारीमाटी में बीते 14 अगस्त को लूटपाट के नियत से लुटेरों ने दिलीप को गोली मार दी थी। दिलीप देवघर से पूजा करके अपनी पत्नी के साथ कार से लौट रहे थे।