तरहसी: गुरहा निवासी व्यक्ति ने हथियार खरीद कर की थी सुसाइड, पुलिस ने बेचने एवं खरीदने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Tarhasi, Palamu | Aug 17, 2024 तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा के रहने वाले आमिर खान पिता शमशेर खान ने हथियार खरीद कर सुसाइड की थी। हथियार बेचने औऱ खरीदवाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनकी पहचान मनातू के बंशीखुर्द के नवाब खान पिता रईस खान औऱ चैनपुर के शाहपुर के सोनू शाह उर्फ देवा पिता मुमताज खान के रूप में हुई है।