तरहसी: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय महूदंडवा के छात्र-छात्राओं को खिलायी गयी फाइलेरिया की दवा
Tarhasi, Palamu | Aug 17, 2024 तरहसी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय महूदंडवा में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा एल्बेंडाजोल खिलायी गयी। प्रधानाध्यापक तनवीर अहमद और स्वास्थ्य सहिया नफीता बानो ने क्लास 7 और 8 के छात्र-छात्राओं को दवा खिलायी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि एल्बेंडाजोल का उपयोग कीड़े, जैसे कि राउंडवॉर्म और टेपवॉर्म के संक्रमण को रोकने के लिए खाया जाता है।