तरहसी: पशु पालन विभाग के एआई कर्मचारी गये हड़ताल पर, मांगों को लेकर मेदिनीनगर के विभागीय कार्यालय में धरना भी दिया
Tarhasi, Palamu | Aug 20, 2024 झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पलामू जिले के एआई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर चले गये। इस कारण कार्यालयों का कार्य प्रभावित हो गया। कर्मचारी हाथ में तख्तियां लेकर धरना पर बैठ गये। धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने की व संचालन सचिन पांडेय ने किया।