तरहसी: कारीमाटी में दिलीप दांगी को लूटपाट के लिए गोली मारने वाले अपराधियों की 5 दिनों के बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोग नाराज़
Tarhasi, Palamu | Aug 19, 2024 पलामू के पांकी औऱ लातेहार के हेरहंज थाना के सीमावर्ती कारीमाटी में दिलीप दांगी को लूटपाट के लिए गोली मारने वाले अपराधियों की पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ऐसे में अखिल भारतीय डांगी संघ के द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 15 दिन का समय प्रशासन को दिया गया है। इस अवधि में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पांकी विस क्षेत्र स्तर पर आंदोलन होगा।