तरहसी: एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बर्दाश्त नहीं,21 अगस्त को भारत बंद में तरहसी-मनातू के व्यवसायी करें सहयोग: जितेंद्र
Tarhasi, Palamu | Aug 18, 2024 एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर और नन क्रीमी लेयर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरा समाज इसके खिलाफ है। उक्त बातें पूर्व लोस प्रत्याशी जितेंद्र पासवान ने कही। वे रविवार को तरहसी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए तरहसी-मनातू के व्यवसाई सहयोग करें।