तिजारा: भिवाड़ी में पैरागॉन ऑटो टेक प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Tijara, Alwar | Jul 13, 2026 रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति द्वारा पेरागों ऑटोटेक प्राइवेट लिमिटेड भिवाड़ी के सहयोग से सोमवार सुबह 10:00 बजे एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय कर्मचारियों और नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज अग्रवाल की टीम ने लगभग 50 कर्मचारी एवं आम नागरिकों की शुगर ब्लड प्रेशर की जांच की।