पीरो: पीरो में दुर्गा पूजा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने
Piro, Bhojpur | Oct 20, 2026 पीरो में दुर्गा पूजा के मेले में अंतिम दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार की रात 7:00 बजे करीब बताया गया कि आकर्षक पूजा पंडालों और भव्य सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पीरो पहुंचे। शाम होते-होते शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूरा पीरो भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।