मुलताई: मुलताई पुलिस ने ग्राम परसठानी महिलावाडी के पास पकड़ी गौवंश से भरी पिकअप, आरोपी हुए फरार, 13 नग गौवंश बरामद, दो की मौत
Multai, Betul | Sep 12, 2024 गुरुवार सुबह पुलिस ने 13 नग गौवंश से भरी पिकअप को ग्राम परसठानी और महिलावाडी के पास पकड़ा। हालांकि वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह पिकअप छिंदवाड़ा की ओर से महाराष्ट्र की ओर जाने के लिए मुलताई की ओर आ रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर छिंदवाड़ा और मुलताई पुलिस ने इसका पीछा किया। वाहन को पकड़ लिया गया जिसमे से 13 नग गौवंश बरामद किए।