मुलताई: कर्नाटक के मंगलुरू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में मुलताई की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक।
Multai, Betul | Sep 12, 2024 कर्नाटक मंगलुरू में अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें भारत देश के साथ मलेशिया, श्रीलंका, नेपाल, दुबई आदि देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मप्र स्पोर्टस कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसी राजेन्द्र सिंह तोमर, जिला एशोसिएशन प्रभारी रमेश धुर्वे के मार्गदर्शन में बैतूल के खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जिसमे मुलताई की बेटी ने स्वर्ण पदक जीता