Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

जिंदगी की रेस में जो लोग दौड़ कर हरा नहीं पाते वह लोग कांटे बिखेर कर हराने की कोशिश करते हैं. #पुष्पेन्द्र_सिंह #शुभ_प्रभात

15.3k views | Orai, Jalaun | Oct 18, 2021

MORE NEWS

झांसी से भारी पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज रवाना हुए अतीक अहमद के बेटे अली

अली को पैरोल, भाई अबाम की मिट्टी में होंगे शामिल

जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । झांसी

अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से पैरोल पर छोड़ा गया है। अली भारी पुलिस बल की सुरक्षा में वज्र वाहन से प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं। वह अपने भाई अबाम की मिट्टी में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद अली को वापस झांसी जेल लाया जाएगा।

#Ali #Atiq_Ahmad #Prayagraj #Jhansi #Parole

झांसी से भारी पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज रवाना हुए अतीक अहमद के बेटे अली अली को पैरोल, भाई अबाम की मिट्टी में होंगे शामिल जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । झांसी अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से पैरोल पर छोड़ा गया है। अली भारी पुलिस बल की सुरक्षा में वज्र वाहन से प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं। वह अपने भाई अबाम की मिट्टी में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद अली को वापस झांसी जेल लाया जाएगा। #Ali #Atiq_Ahmad #Prayagraj #Jhansi #Parole

Orai, Jalaun | Aug 8, 2026

उत्तराखंड के रवि टम्टा का कमाल, बनाई 'उड़ने वाली कार'; 1.5 घंटे का सफर 12 मिनट में

अगर सच्चे दिल से मेहनत करें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं...! उत्तराखंड के रवि टम्टा की उपलब्धि भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने 'उड़ने वाली कार' यानी पर्सनल फ्लाइंड व्हीकल का आविष्कार किया है। रवि टम्टा का कहना है कि वह पिछले 10 साल से इस पर काम कर रहे थे। उन्होंने परीक्षण के तौर अल्मोड़ा के मैदान पर इसे कुछ देर उड़ाया। उनका दावा है कि यह भारत में इस तरह का पहला आविष्कार है।

रवि टम्टा अल्मोड़ा जनपद के रहने वाले हैं। वह प्रदेश के युवा इनोवेटर हैं। उन्होंने और उनकी टीम ने HAPIDA SKYNex के प्रोटोटाइप का सफल प्रारंभिक परीक्षण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रवि ने साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान संसाधनों से नहीं, संकल्प से तय होती है।

बेहद कम संसाधनों में रवि और उनकी टीम ने पर्सनल स्काई मोबिलिटी की दिशा में बेहतरीन प्रयास किया है। यदि यह तकनीक आगे सभी परीक्षणों में सफल होती है तो यह देश में परिवहन की दिशा में नई क्रांति ला सकती है। रवि खुद इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं।

एक मीडिया प्लेटफॉर्म से बातचीत में रवि टम्टा ने कहा कि उन्हें इस उपलब्धि की बेहद खुशी है। पिछले कई समय से इस पर काम कर रहा था कि कैसे इसे बना सकते हैं। काफी समय से सपना था फ्लाइंग कार का। दस साल तक लगातार संघर्ष के बाद मैं इसे सफल कर पाया हूं। अपनी पहली उड़ान के बारे में बोलते हुए रवि ने कहा कि अभी इसमें समय लगेगा, हालांकि अल्मोड़ा के मैदान पर उन्होंने परीक्षण के तौर पर उड़ाया। मैदान से उनके घर की दूरी 40 किलोमीटर है। अगर मैं रोड से जाता तो तकरीबन 1.5 घंटे लगते, लेकिन मैं इससे मैदान से अपने घर सिर्फ 12 मिनट में ही पहुंच सकता हूं।

रवि ने कहा कि अभी मुझे परमिशन लेनी है। इसलिए ज्यादा उड़ान नहीं भर पाया हूं। हवा में सफर करना, जमीन के मुकाबले चुनौतीपूर्ण होता है। काफी समय मैंने इस पर मेहनत की। उन्होंने दावा किया है कि भारत में पहली पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल है।

रवि टम्टा ने कहा कि मेरे इस आविष्कार के पीछे के विजन की बात करें तो मैं स्पष्ट कर दूं कि अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी हो या ट्रैफिक जाम... उसे देखते हुए यह आविष्कार काफी अहम है। आठ से 10 साल बाद आप देखेंगे कि यह हर घर में नॉर्मल बात होगी। हम इसे हर घर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

#Uttarakhand #JageshwarDham #RaviTamta #trending #viral 

[Almora, ProudMoment, Devbhoomi, Ravi Tamta]

उत्तराखंड के रवि टम्टा का कमाल, बनाई 'उड़ने वाली कार'; 1.5 घंटे का सफर 12 मिनट में अगर सच्चे दिल से मेहनत करें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं...! उत्तराखंड के रवि टम्टा की उपलब्धि भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने 'उड़ने वाली कार' यानी पर्सनल फ्लाइंड व्हीकल का आविष्कार किया है। रवि टम्टा का कहना है कि वह पिछले 10 साल से इस पर काम कर रहे थे। उन्होंने परीक्षण के तौर अल्मोड़ा के मैदान पर इसे कुछ देर उड़ाया। उनका दावा है कि यह भारत में इस तरह का पहला आविष्कार है। रवि टम्टा अल्मोड़ा जनपद के रहने वाले हैं। वह प्रदेश के युवा इनोवेटर हैं। उन्होंने और उनकी टीम ने HAPIDA SKYNex के प्रोटोटाइप का सफल प्रारंभिक परीक्षण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रवि ने साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान संसाधनों से नहीं, संकल्प से तय होती है। बेहद कम संसाधनों में रवि और उनकी टीम ने पर्सनल स्काई मोबिलिटी की दिशा में बेहतरीन प्रयास किया है। यदि यह तकनीक आगे सभी परीक्षणों में सफल होती है तो यह देश में परिवहन की दिशा में नई क्रांति ला सकती है। रवि खुद इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं। एक मीडिया प्लेटफॉर्म से बातचीत में रवि टम्टा ने कहा कि उन्हें इस उपलब्धि की बेहद खुशी है। पिछले कई समय से इस पर काम कर रहा था कि कैसे इसे बना सकते हैं। काफी समय से सपना था फ्लाइंग कार का। दस साल तक लगातार संघर्ष के बाद मैं इसे सफल कर पाया हूं। अपनी पहली उड़ान के बारे में बोलते हुए रवि ने कहा कि अभी इसमें समय लगेगा, हालांकि अल्मोड़ा के मैदान पर उन्होंने परीक्षण के तौर पर उड़ाया। मैदान से उनके घर की दूरी 40 किलोमीटर है। अगर मैं रोड से जाता तो तकरीबन 1.5 घंटे लगते, लेकिन मैं इससे मैदान से अपने घर सिर्फ 12 मिनट में ही पहुंच सकता हूं। रवि ने कहा कि अभी मुझे परमिशन लेनी है। इसलिए ज्यादा उड़ान नहीं भर पाया हूं। हवा में सफर करना, जमीन के मुकाबले चुनौतीपूर्ण होता है। काफी समय मैंने इस पर मेहनत की। उन्होंने दावा किया है कि भारत में पहली पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल है। रवि टम्टा ने कहा कि मेरे इस आविष्कार के पीछे के विजन की बात करें तो मैं स्पष्ट कर दूं कि अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी हो या ट्रैफिक जाम... उसे देखते हुए यह आविष्कार काफी अहम है। आठ से 10 साल बाद आप देखेंगे कि यह हर घर में नॉर्मल बात होगी। हम इसे हर घर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। #Uttarakhand #JageshwarDham #RaviTamta #trending #viral [Almora, ProudMoment, Devbhoomi, Ravi Tamta]

Orai, Jalaun | Aug 8, 2026

लगातार बारिश का कहर: मलंगा नाले का अस्थायी पुल बहा, रगौली गांव का संपर्क टूटा; कई हजार आबादी प्रभावित

उरई (जालौन)। जनपद में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही लगातार बारिश ने शुक्रवार को बड़ा असर दिखाया। उफनाए मलंगा नाले के तेज बहाव में रगौली गांव को जोड़ने वाला अस्थायी पीपा पुल (pontoon) बह गया, जबकि करीब 10 मीटर सड़क भी कटकर नाले में समा गई। पुल टूटने से रगौली गांव का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया और हजारों ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि पुराने जर्जर पुल को हटाकर यहां करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान आवाजाही बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नीचे अस्थायी पीपा पुल तैयार कराया था, लेकिन शुक्रवार दोपहर अचानक बढ़े जलस्तर और बहाव के सामने यह पुल टिक नहीं सका।

बाल-बाल टला बड़ा हादसा: राहत की बात यह रही कि घटना के समय लगातार बारिश के कारण पुल पर न तो मजदूर मौजूद थे और न ही ग्रामीणों की आवाजाही थी। यदि उस समय लोग पुल पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रोजाना हजारों लोगों का रास्ता बंद: इस मार्ग से प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। पुल बहने के बाद दोनों ओर कई राहगीर फंस गए। अब ग्रामीणों को रेवा गांव के रास्ते करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। हालांकि लगातार बारिश से यह वैकल्पिक मार्ग भी कीचड़ और दलदल में बदल गया है, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीडब्ल्यूडी ने की बैरिकेडिंग: घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र नाले के दोनों ओर बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग कर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश न करे।

बारिश का यह कहर एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्थाओं की मजबूती पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल क्षेत्र के करीब 5 हजार लोगों को आवागमन के लिए लंबा और मुश्किल रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

लगातार बारिश का कहर: मलंगा नाले का अस्थायी पुल बहा, रगौली गांव का संपर्क टूटा; कई हजार आबादी प्रभावित उरई (जालौन)। जनपद में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही लगातार बारिश ने शुक्रवार को बड़ा असर दिखाया। उफनाए मलंगा नाले के तेज बहाव में रगौली गांव को जोड़ने वाला अस्थायी पीपा पुल (pontoon) बह गया, जबकि करीब 10 मीटर सड़क भी कटकर नाले में समा गई। पुल टूटने से रगौली गांव का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया और हजारों ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि पुराने जर्जर पुल को हटाकर यहां करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान आवाजाही बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नीचे अस्थायी पीपा पुल तैयार कराया था, लेकिन शुक्रवार दोपहर अचानक बढ़े जलस्तर और बहाव के सामने यह पुल टिक नहीं सका। बाल-बाल टला बड़ा हादसा: राहत की बात यह रही कि घटना के समय लगातार बारिश के कारण पुल पर न तो मजदूर मौजूद थे और न ही ग्रामीणों की आवाजाही थी। यदि उस समय लोग पुल पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। रोजाना हजारों लोगों का रास्ता बंद: इस मार्ग से प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। पुल बहने के बाद दोनों ओर कई राहगीर फंस गए। अब ग्रामीणों को रेवा गांव के रास्ते करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। हालांकि लगातार बारिश से यह वैकल्पिक मार्ग भी कीचड़ और दलदल में बदल गया है, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी ने की बैरिकेडिंग: घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र नाले के दोनों ओर बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग कर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश न करे। बारिश का यह कहर एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्थाओं की मजबूती पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल क्षेत्र के करीब 5 हजार लोगों को आवागमन के लिए लंबा और मुश्किल रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 8, 2026

उरई में शराब के नशे में ब्लैक स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, स्कूटी के उड़े परखच्चे, बड़ा हादसा टला

राजेंद्र नगर बंबी रोड पर बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव, कई वाहन क्षतिग्रस्त

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई 

शहर के राजेंद्र नगर बंबी रोड पर शुक्रवार रात एक कथित रूप से शराब के नशे में चालक राम भरत राजपूत निवासी राजेंद्र नगर उरई द्वारा चलाई जा रही ब्लैक स्कॉर्पियो (UP92 W 2753) ने जमकर उत्पात मचाया। शिकायत पत्र के अनुसार तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कई लोग बाल-बाल बच गए।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कॉर्पियो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। अनियंत्रित वाहन ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिनमें बलेनो कार, स्कूटी, अपाचे बाइक और अन्य वाहन शामिल बताए गए हैं। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

पीड़ितों का आरोप है कि घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ अभद्रता भी की। मोहल्ले वासियों ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली उरई में देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि उस समय सड़क पर भीड़ अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। और जिन लोगों का अधिक नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिलाने की बात कही है।

नोट: यह खबर शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर तैयार की गई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होगी।

#उरई #जालौन #orai #Jalaun #राजेंद्रनगर #RoadAccident #Scorpio #DrunkDriving #HitAndRun #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #Police #Accident #jalaunnews # #BlackScorpio #BolDoBharat #बोल_दो_भारत #शराबी_चालक #सड़क_हादसा #उत्तरप्रदेश_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_न्यूज़ #स्थानीय_समाचार

उरई में शराब के नशे में ब्लैक स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, स्कूटी के उड़े परखच्चे, बड़ा हादसा टला राजेंद्र नगर बंबी रोड पर बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव, कई वाहन क्षतिग्रस्त जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई शहर के राजेंद्र नगर बंबी रोड पर शुक्रवार रात एक कथित रूप से शराब के नशे में चालक राम भरत राजपूत निवासी राजेंद्र नगर उरई द्वारा चलाई जा रही ब्लैक स्कॉर्पियो (UP92 W 2753) ने जमकर उत्पात मचाया। शिकायत पत्र के अनुसार तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कई लोग बाल-बाल बच गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कॉर्पियो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। अनियंत्रित वाहन ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिनमें बलेनो कार, स्कूटी, अपाचे बाइक और अन्य वाहन शामिल बताए गए हैं। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ अभद्रता भी की। मोहल्ले वासियों ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली उरई में देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि उस समय सड़क पर भीड़ अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। और जिन लोगों का अधिक नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिलाने की बात कही है। नोट: यह खबर शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर तैयार की गई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होगी। #उरई #जालौन #orai #Jalaun #राजेंद्रनगर #RoadAccident #Scorpio #DrunkDriving #HitAndRun #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #Police #Accident #jalaunnews # #BlackScorpio #BolDoBharat #बोल_दो_भारत #शराबी_चालक #सड़क_हादसा #उत्तरप्रदेश_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_न्यूज़ #स्थानीय_समाचार

Orai, Jalaun | Aug 7, 2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीएम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं, जांची दवा वितरण व्यवस्था

दवा उपलब्धता की रैंडम जांच, बुजुर्ग मरीजों की विशेष देखभाल के दिए निर्देश

उरई (जालौन)।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, इमरजेंसी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी से दवा लेकर बाहर निकल रही ग्राम भदारी, विकास खंड कोंच की मंजू देवी का जिलाधिकारी ने हालचाल जाना। उन्होंने पूछा कि चिकित्सक द्वारा लिखी गई सभी दवाएं अस्पताल से मिल गई हैं या नहीं। मंजू देवी ने बताया कि उन्हें सभी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हो गई हैं। दवा वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी ने मंजू देवी को अपने साथ लेकर स्वयं रैंडम सत्यापन किया। पहले पुरुष दवा वितरण काउंटर पर पर्ची प्रस्तुत कराई गई, जहां चिकित्सकीय पर्चे में अंकित सभी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके बाद महिला दवा वितरण काउंटर पर भी पर्ची के आधार पर जांच कराई गई, जहां भी सभी निर्धारित दवाएं उपलब्ध मिलीं।

 जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मरीज को चिकित्सक द्वारा लिखी गई सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े। इसके उपरांत जिलाधिकारी इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला एवं पुरुष मरीज का हालचाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दोनों मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा उनके खान-पान, दवा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार किया जाए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि इन बुजुर्ग मरीजों की देखभाल अपने माता-पिता की तरह करें तथा पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, समय पर दवा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीएम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं, जांची दवा वितरण व्यवस्था दवा उपलब्धता की रैंडम जांच, बुजुर्ग मरीजों की विशेष देखभाल के दिए निर्देश उरई (जालौन)।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, इमरजेंसी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी से दवा लेकर बाहर निकल रही ग्राम भदारी, विकास खंड कोंच की मंजू देवी का जिलाधिकारी ने हालचाल जाना। उन्होंने पूछा कि चिकित्सक द्वारा लिखी गई सभी दवाएं अस्पताल से मिल गई हैं या नहीं। मंजू देवी ने बताया कि उन्हें सभी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हो गई हैं। दवा वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी ने मंजू देवी को अपने साथ लेकर स्वयं रैंडम सत्यापन किया। पहले पुरुष दवा वितरण काउंटर पर पर्ची प्रस्तुत कराई गई, जहां चिकित्सकीय पर्चे में अंकित सभी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके बाद महिला दवा वितरण काउंटर पर भी पर्ची के आधार पर जांच कराई गई, जहां भी सभी निर्धारित दवाएं उपलब्ध मिलीं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मरीज को चिकित्सक द्वारा लिखी गई सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े। इसके उपरांत जिलाधिकारी इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला एवं पुरुष मरीज का हालचाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दोनों मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा उनके खान-पान, दवा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार किया जाए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि इन बुजुर्ग मरीजों की देखभाल अपने माता-पिता की तरह करें तथा पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, समय पर दवा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 7, 2026