बिहारीगंज: नगर पंचायत बोर्ड बैठक में आवास योजना और लंबित भुगतान सहित कई अहम प्रस्ताव पारित
बिहारीगंज नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अहम प्रस्ताव लिए गए। 746 लाभुकों को पहली किस्त मिल चुकी है, जबकि 47 लाभुकों को दूसरी किस्त देने का निर्णय हुआ। दूसरे चरण के 922 लाभुकों की संचिका तैयार कर जल्द भुगतान, सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान और सैरात बंदोबस्ती की निविदा एक सप्ताह में जारी करने पर भी सहमति बनी।