बिहारीगंज में मैट्रिक परीक्षा का चौथा दिन शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सात केंद्रों पर करीब चार हजार छात्र सोशल साइंस की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रशासन ने कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता टीम की तैनाती की है। अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।