सिमडेगा: सिमडेगा नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर आठ लोग मैदान में जबकि वार्ड पार्षदों में चार लोगों ने नाम लिया वापस
सिमडेगा नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के दिन शुक्रवार को 3:00 बजे तक अध्यक्ष पद के सभी 8 प्रत्याशी मैदान पर रहे किसी ने नाम वापस नहीं लिया। जबकि वार्ड 1 से 20 तक के कुल 4 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया ।इस संबंध में 3:00 बजे डीसी कंचन सिंह ने संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कल चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।