सिमडेगा: जूते की दुकान से नशीली दवाओं का कारोबार, संचालक गिरफ्तार
सिमडेगा: शुक्रवार शाम 5:30 बजे एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने 114 पीस प्रतिबंधित पैभोन स्वास प्लस कैप्सूल बरामद किए। दुकान संचालक मो. सैफ अली अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है।