सिमडेगा: सिमडेगा में जूते के दुकान में चल रहा था नशे का कारोबार, सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिमडेगा पुलिस ने जूते की दुकान से चल रहे नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है ।इस संबंध में एसडीपीओ बैजू उरांव के द्वारा सदर थाना में शुक्रवार की शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सम्राट बूट हाउस नामक दुकान में नशीली दावों का बिक्री की जा रही थी, जिस पर छापेमारी कर मोहम्मद सैफ अंसारी नामक दुकानदार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।