सिमडेगा: भाजपा सिमडेगा कार्यालय में नगर परिषद चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक, प्रत्याशी के विरुद्ध जाने वालों पर होगी कार्रवाई
भाजपा सिमडेगा का कार्यालय में शुक्रवार को दिन के 12:00 बजे नगर परिषद चुनाव में समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाईक के पक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है और ऐसे में पार्टी से बागी होकर जो चुनाव लड़ रहे हैं, उसके पक्ष में प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं पर पार्टी की ओर से अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।