सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के निर्देशन में चतुर्थ चरण के मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तंत्र मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण में सवाई माधोपुर, वजीरपुर, चौथ का बरवाड़ा एवं गंगापुर सिटी पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। साथ ही पंच/सरपंच के लिए 16 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं उप सरपंच के लिए 17 नवम्बर, जिला प्रमुख के लिए 25 नवम्बर, उप जिला प्रमुख के लिए 26 नवम्बर, प्रधान के लिए 27 नवम्बर एवं उप प्रधान के लिए 28 नवम्बर को चुनाव होगा।