टोंक: तालीबपुरा निवासी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, उपचार के दौरान हुई मौत
Tonk, Tonk | Apr 12, 2025 मेहंदवास थाना क्षेत्र ग्राम तालीबपुरा निवासी युवक हंसराज बैरवा शनिवार को अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। परिजनों ने अचेत युवक को टोंक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सआदत अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया है।