टोंक: टोंक सहित जिलेभर में हनुमान जयंती पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन, निकाली गई शोभायात्रा की पुष्प वर्षा
Tonk, Tonk | Apr 12, 2025 हनुमान जयंती के पावन पर्व पर सहित जिलेभर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर अनेक जगहों पर भव्य यात्राओं का आयोजन किया गया। आयोजन में धार्मिक संगीत पर पुरुषों महिलाओं ने नृत्य किया। भक्तों ने हनुमान चालीसा सुंदरकांड के पाठ किये।