टोंक: सदर थाना पुलिस ने बम्बोर के पास 2 व्यक्तियों को ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार, ₹530 किए ज़ब्त
Tonk, Tonk | Apr 12, 2025 टोंक सदर थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सदर थाना पुलिस गस्त जाप्ता ने बम्बोर के पास दो व्यक्तियों को ताश पत्ती से जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि जयसिंह गाड़ियां लोहार दूसरा पप्पू रेगर निवासी बंबोर को ताश पत्ती से जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से ₹530 जुआ राशि भी जप्त की है।