टोंक: ग्राम पीतावास निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Apr 12, 2025 टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ग्राम पीतावास निवासी परिवादिया कविता गुर्जर ने थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 30 नवंबर 2017 को शुभम गुर्जर पुत्र रामकल्याण गुर्जर निवासी ग्राम भीपुर तहसील मालपुरा के साथ हुआ था।