फिरोज़ाबाद: 1500 बीघा धान जलमग्न, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी- 'निकासी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी पार्टी'
जेडा झाल पुलिया मछरियाई पर बनी दीवार से पानी रुका, जिससे जैतपुर, कताना, देवा, नगला जगन्नाथ व सरवपुर सहित कई गांवों की 1500 से ज्यादा बीघा धान की फसल डूब गई। किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव टीम संग शनिवार दोपहर दो बजे क़रीबन मौके पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तत्काल जल निकासी कराने की मांग की।