फिरोज़ाबाद: जिला उद्यान विभाग में अफसरों की प्रताड़ना से टूटा कर्मचारी, पत्नी का आरोप- सुसाइड नोट छोड़कर हुआ लापता
जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार सिंह की रहस्यमयी गुमशुदगी से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने शुक्रवार शाम 6 बजे क़रीबन आरोप लगाया है कि उन्होंने सुसाइड नोट छोड़कर घर छोड़ा है, जिसमें विभागीय अफसरों पर अवैध वसूली का दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पत्नी गुड्डी देवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।