फिरोज़ाबाद: परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, पुलिस लाइन में डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, सुचिता और सुरक्षा होगी प्राथमिकता
आगामी आरओ/एआरओ परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों संग समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी टीम भावना से समन्वय कर कार्य करें।