फिरोज़ाबाद: ग्राम विकास में ढिलाई पर दबरई कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने लिया एक्शन, 10 सचिवों को नोटिस, 9 का वेतन कटा
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विकास कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंचायत सचिवों और अधिकारियों को फटकार लगाई। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार दोपहर एक बजे करीबन हुई समीक्षा बैठक में आईजीआरएस निस्तारण में खराब प्रदर्शन पर 10 सचिवों को कारण बताओ नोटिस, 2 सचिवों व 2 एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि और 9 सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।