बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारको को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक संपन्न, दिए गए दिशा-निर्देश
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक संपन्न हुई। डीआईओ ने गुरुवार को बताया की इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बेहतर तालमेल एवं समन्वय के साथ प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए नारकोटिक्स पदार्थों के अवैध संरक्षण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।