बहराइच: मटेही बाजार इलाके में बहन के घर रह रहा किशोर तालाब में डूबकर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेही बाजार इलाके में जानवर चराने के लिए गया किशोर नहाते समय तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।