बहराइच: एसपी ने जनपद में तैनात तीन उपनिरीक्षकों का किया तबादला
पुलिस अधीक्षक बहराइच आर. एन. सिंह ने बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात्रि को एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाया है। और जिले में तैनात तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण अलग-अलग क्षेत्र में किया है। प्रभारी मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह बताया कि जिले में तैनात अलग-अलग थाना क्षेत्र के तीन उपनिरीक्षकों का पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरण किया है।