बहराइच: मटिया मोड इलाके के पास ट्रैक्टर ट्राली और कार में हुई टक्कर, छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया मोड इलाके के पास में ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वही हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली व कार की टक्कर हुई थी। 6 लोग घायल हुए थे।