बहराइच: टेलीफोन एक्सचेंज के समीप मामूली कहासुनी को लेकर जमकर हुई मारपीट, बाइक में लगाई गई आग
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत टेलीफोन एक्सचेंज के पास मामूली कहासुनी को लेकर गुरुवार दोपहर को जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक बाइक में आग लगा दी गई। वहीं इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। वही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर जलती हुई बाइक को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुझा दिया है।