टीकमगढ़: एसडीएम कार्यालय में अनाधिकृत कालोनियों की जांच के लिए बैठक आयोजित
एसडीएम कार्यालय में एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल की अध्यक्षता में आज नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र की अनाधिकृत कालौनियों की जांच के संबंध में बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी जांच जैसे खसरा नम्बर, रकवा, भूमि स्वामी का नाम आदि, कॉलोनी किसके द्वारा विकसित की जा रही है आदि के संबंध में निर्देश दिए।