टीकमगढ़: पपावनी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
टीकमगढ़ जिले के पपावनी गांव के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के नाम अंकुश और बालादीन बताए गए हैं। बताया गया कि दोनों लोग शराब के नशे में थे, और बाइक चला रहे थे। पपावनी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।