टीकमगढ़: गोटेट गांव में एक महिला के साथ उसके ही परिवार के लोगों ने की मारपीट, CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
टीकमगढ़ जिले के गोटेट गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम घूमा देवी अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला के साथ पहले आपसी बात को लेकर परिवार के जेठ ने गाली गलौज और विरोध करने पर जेठ और परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट कर दी। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।