टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने 5 साल से अपहृत नाबालिग बालिका को हरियाणा से दस्तयाब किया, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गुम अपहृत नाबालिक बालक बालिका की दस्तयाबी हेतु सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की पिछले 5 साल से अपहृत नाबालिक बालिका को हरियाणा से दस्तयाब किया गया है।