टीकमगढ़: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच टीकमगढ़ में हुआ गायत्री महायज्ञ और महामृत्युंजय यज्ञ, भारतीय फौजियों की सुरक्षा के लिए
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई है। जिसको लेकर टीकमगढ़ में मातृशक्ति संगठन द्वारा भारतीय फौजियों की सुरक्षा के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। मातृशक्ति संगठन द्वारा मातृ पितृ छाया वृद्ध आश्रम में भारत के वीर फौजियों की सुरक्षा हेतु गायत्री महायज्ञ और महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया।