लोहता में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा तिराहे पर रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। वही घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर दुकान संचालक संजय पटेल ने बताया कि लहरतारा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ऑटो पीसौर पुल की तरफ मुड़ रही बाइक को टक्कर मारते हुए एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ऑटो चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS #VaranasiUpdate 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Sep 14, 2026