कूर्मि महासभा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा , पटेल जयंती पर भव्य आयोजन का निर्णय
वाराणसी। अखिल भारतीय कूर्मि महासभा, जिला वाराणसी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पयाग पैलेस, सरस्वती नगर, भुल्लनपुर रोहनिया में संपन्न हुई। बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह, संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में महासभा की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एक नवंबर को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर 151 बच्चों एवं समाज के 51 वरिष्ठजनों सहित कुल 202 लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
संगठन विस्तार के क्रम में मदन गोपाल वर्मा को अखिल भारतीय कुर्मी महासभा, जिला वाराणसी का जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र शंकर सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व महामंत्री कन्हैया लाल पटेल रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ, भारत के अध्यक्ष अरविंद पटेल ने की। संचालन महासचिव रविशंकर पटेल ने किया।
बैठक में विनोद सिंह पटेल, रामकेश पटेल, एडवोकेट अजय वर्मा, अतुल पटेल, कैलाश पटेल, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार पटेल, अश्विनी पटेल, पंकज पटेल, संदीप पटेल, शशिकांत पटेल, सुनील कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, विजय पटेल, प्रज्ज्वल पटेल, रितेश कुमार वर्मा, रजत कुमार वर्मा, अजय कुमार सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।
#LetestUpdate #letestअपडेट #VaranasiUpdate 👇👇