गणेश पूजा पंडाल में मारपीट के आरोप, एक युवक हिरासत में
वाराणसी।राजातालाब थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्थित तालाब के समीप बनाए जा रहे गणेश पूजा पंडाल में रविवार सुबह करीब 10 बजे मारपीट का मामला सामने आया। पूजा समिति के अध्यक्ष टिंकू मोदनवाल ने कुछ युवकों पर पंडाल निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
बताया गया कि विवाद के बाद पूजा स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद एहतियात के तौर पर पूजा स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वही राजातालाब थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना को लेकर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
#LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS 👇👇