नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को जंसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में गश्त, भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय परसीपुर रामेश्वर के पास से वांछित अभियुक्त लक्षन उर्फ उमाशंकर उर्फ डब्बू पुत्र गोपी, निवासी हरिहरपुर (धौरहरा), थाना चौबेपुर, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बालिका के साथ गलत कार्य किए जाने के संबंध में उसकी मां ने जंसा थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇