शाजापुर: कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत 20 जुलाई को शाजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोद शाजापुर के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री गेहलोत 20 जुलाई को दोपहर 02 बजे उज्जैन जिले के नागदा से प्रस्थान कर शाम 04 बजे शाजापुर पहुंचकर यहां स्वर्गीय श्री दीपक भीमावद को श्रद्धांजलि देंगे। इसके उपरान्त वे शाम 04.40 बजे शाजापुर सर्किट हाउस पहुंचकर नागदा प्रस्थान करेंगे।