शाजापुर: मंत्री कैलाश विजयवर्गी पहुंचे शाजापुर विधायक अरुण भीमावत के भाई के आकस्मिक निधन पर दी श्रद्धांजलि
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को शाजापुर पहुँचकर विधायक अरुण भीमावद के छोटे भाई स्व. दीपक भीमावद के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधायक अरूण भीमावद सहित शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना भी दी।