शाजापुर: शाजापुर एसपी ने होटल में हंगामा करने वाले एसआई को किया निलंबित
जिले के शुजालपुर सिटी थाने में पदस्थ एसआई विजय खत्री को एसपी यशपालसिंह राजपूत ने निलंबित कर दिया है। दरअसल एसआई विजय खत्री द्वारा शुजालपुर की होटल राजमहल में शराब के नशे में शुजालपुर के एक होटल में हंगामा कर स्टाफ के साथ गाली गलाैज कर मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत होटल कर्मचारी द्वारा पुलिस को की गई थी।