शाजापुर: धार की भोजशाला को हिन्दुओं को सौंपे जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंगदल द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलेकटर ऋजु बाफना को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि धार भोजशाला हिन्दुओं को सौंपी जाए तथा नमाज बंद करवाई जाए। क्योंकि न्यायालय के आदेश से ASIने धार में भोजशाला में सर्वे किया है। दो हजार पन्नों की रिपोर्ट के सर्वे में पाया गया कि 94देवी देवताओं की मूर्ति वहां पर स्थित है।