शाजापुर: शाजापुर में आवारा सांडों का आतंक
काछीवाड़ा में आधे घंटे तक सांड ने मचाया उत्पात, इधर-उधर भागे लोग
नपा द्वारा आवारा मवेशियों को पकड़ने कीमुहिम चलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिनशहर में सड़क पर विचरण करते मवेशियों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही। शहर में दो दर्जन से ज्यादा सांड घूम रहे हैं, जिनके कारण लोगों की मुसीबत हो रही है। आए दिन ये आपस में लड़ते हैं। शाम करीब 7.30 बजे काछीवाड़ा में एक सांड ने उत्पात मचाया।