शाजापुर: Up औरUK बाद शाजापुर सहित MP में भी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपना नाम लिखने की हुई मांग
यूपी और उत्तराखंड के बाद मध्यप्रदेश में भी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपना नाम लिखने की मांग हिन्दू वादी संगठन करने लगे हैं। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अनूप किरकिरे ने आदित्य नगर में मीडिया बात करते हुए मुख्यमंत्री से पूरे शाजापुर सहित प्रदेश में कावड़ यात्रा मार्ग दुकानदारों के लिए UP UK की तर्ज पर आदेश जारी करने की मांग की।