जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) पर्व पर गंगा नदी मे स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से 3 अक्टूबर को शहर में यातायात के सुगम संचालन के लिए रूट डायवर्जन और वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं।